Breaking News
ब्लेड_से_हमला, राजापारा, कांकेर_पुलिस, अपराध_समाचार, कांकेर_क्राइम_न्यूज़, कांकेर_अपडेट, पुलिस_कार्यवाही, युवक_पर_हमला, कांकेर_ताजा_खबर, कांकेर_घटना, न्यायिक_रिमांड, कोमल_राजापारा, कांकेर_थाना, स्थानीय_खबरें, कांकेर_ब्रेकिंग_न्यूज़, नाइट_क्राइम, कांकेर_न्यूज़_अपडेट
ब्लेड_से_हमला, राजापारा, कांकेर_पुलिस, अपराध_समाचार, कांकेर_क्राइम_न्यूज़, कांकेर_अपडेट, पुलिस_कार्यवाही, युवक_पर_हमला, कांकेर_ताजा_खबर, कांकेर_घटना, न्यायिक_रिमांड, कोमल_राजापारा, कांकेर_थाना, स्थानीय_खबरें, कांकेर_ब्रेकिंग_न्यूज़, नाइट_क्राइम, कांकेर_न्यूज़_अपडेट

मामूली विवाद में युवक पर ब्लेड से हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांकेर:- कांकेर शहर में देर रात एक युवक पर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे राजापारा क्षेत्र की बताई जा रही है। विवाद के बाद आरोपी ने युवक की गर्दन और हाथ पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शुभम यादव (24 वर्ष), निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर ने थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त रविंद्र ठाकुर के साथ कोमल को राजापारा में छोड़कर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में, राजापारा नीम के पेड़ के पास उसका सामना आशीष शर्मा से हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया गया कि आरोपी आशीष शर्मा ने शुभम को रोककर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और कहा, “तु हमारे बस्ती में कैसे घूम रहा है?” शुभम द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपी ने धक्का-मुक्की की और अपने पास रखे ब्लेड से उसकी गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव करते हुए शुभम ने अपने दाहिने हाथ से वार रोकने की कोशिश की, जिससे उसके हाथ में भी गहरा कट लग गया।

घटना के बाद घायल शुभम ने तत्काल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 378/2025 धारा 296, 109  के तहत दर्ज किया। कांकेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आशीष शर्मा (32 वर्ष), निवासी राजापारा कांकेर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार, 22 अक्टूबर 2025 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय कांकेर में पेश किया।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जब समाज और पुलिस साथ आए — तो स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, संस्कार बनती है। कांकेर कोतवाली में जन-सहयोग का सराहनीय प्रयास।

कोतवाली परिसर में चला स्वच्छता अभियान, जन-सहयोगऔर पुलिस ने किया संयुक्त श्रमदान

Follow Us कांकेर:-शहर एवं प्रदेश की सक्रिय समाजसेवी संस्था जन-सहयोग द्वारा रविवार सुबह 18 जनवरी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *