Breaking News
कांकेर हत्या मामला, शिव बाल्मिकी हत्या, नगर पालिका कर्मी मर्डर, कांकेर क्राइम न्यूज, छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था, धारदार हथियार हमला, कांकेर पुलिस कार्रवाई
कांकेर हत्या मामला, शिव बाल्मिकी हत्या, नगर पालिका कर्मी मर्डर, कांकेर क्राइम न्यूज, छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था, धारदार हथियार हमला, कांकेर पुलिस कार्रवाई

नगर पालिका सफाईकर्मी की धारदार हथियार से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

कांकेर:- कांकेर नगर पालिका में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी की सोमवार शाम धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शिव बाल्मिकी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव बाल्मिकी 28 जुलाई की शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। एक घंटे बाद परिजन अमन बाल्मिकी को ऑटो चालक आवेश रज़ा से सूचना मिली कि ग्राम बरदेभांटा स्थित एक कार सैलून के समीप शिव पर हमला हुआ है। गंभीर रूप से घायल शिव को कोमलदेव अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर थाना में एफआईआर क्रमांक 218/25 दर्ज करते हुए, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल की तकनीकी सहायता, मुखबिर सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने बरदेभांटा क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया सोमेश पाण्डे (23 वर्ष), दीपक साहू (25 वर्ष), एक विधि से संघर्षरत किशोर। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार किया, तथा उनके पास से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया। आरोपियों को 29 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

यह घटना न केवल स्थानीय लोगों बल्कि नगर पालिका कर्मचारियों में भी आक्रोश का विषय बन गई है। कांकेर पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना जारी है, ताकि इस अपराध से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जहां होती है अंतिम विदाई... वहां अब खिलेगी हरियाली धर्म अलग... लेकिन प्रकृति एक....मुक्तिधाम और कब्रिस्तानों में हुआ पौधारोपण जन सहयोग ने शुरू की अनूठी पहल #JanSahyog #AjayPappuMotwani #PlantationDrive #TreePlantation #Environment #EnvironmentalProtection #SocialHarmony #ReligiousHarmony #UnityInDiversity #Nature #GreenKanker #

मुक्तिधाम से कब्रिस्तान तक हरियाली का संदेश,

तीनों समुदायों ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Follow Us कांकेर:- पर्यावरण संरक्षण की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *