Breaking News
टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, कृषि विभाग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, कृषि विभाग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी कृषि विभाग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

कांकेर:- कृषि विभाग में टेंडर दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोपियों पर प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

शांतिनगर कांकेर निवासी प्रदीप साहू पिता हलधर साहू (35 वर्ष) ने पुलिस को दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह कृषि विभाग कांकेर में कार्यरत है और विभागीय कार्यों के सिलसिले में उसकी मुलाकात जनवरी 2024 में उप संचालक कृषि कार्यालय कांकेर में पदस्थ राजू सोनी से हुई थी।

राजू सोनी ने प्रदीप को बताया कि कृषि विभाग में करोड़ों रुपए के टेंडर डबरी निर्माण, चेक डेम, गेबियन स्ट्रक्चर, अंडरग्राउंड डाइक स्पिलवे आदि के लिए निकाले जा रहे हैं। उसने यह भी कहा कि रायपुर में उसके बड़े अधिकारियों से अच्छे संबंध हैं और वह कुछ सेटिंग कर प्रदीप को टेंडर दिलवा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

राजू सोनी और उसके साथी लोकांश सोनी ने टेंडर दिलाने के नाम पर प्रदीप से 15 लाख रुपये नकद ले लिए, लेकिन न तो टेंडर मिला और न ही पैसे वापस किए गए। जब बार-बार मांग करने पर भी रकम नहीं लौटाई गई, तो प्रदीप ने पुलिस से संपर्क कर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही कांकेर पुलिस सक्रिय हुई और दोनों आरोपियों को उनके ठिकानों से हिरासत में लिया गया राजू सोनी पिता राजेन्द्र सोनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी माहुरबंदपारा कांकेर, लोकांश सोनी पिता आत्माराम सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, धमतरी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार कर ली।

आरोपियों को आज 1 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, सहायक उपनिरीक्षक तेजेश्वर कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक हितेश्वरी चेलक एवं आरक्षक ओंकार कुलदीप की अहम भूमिका रही। कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सरकारी टेंडर या नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें, और यदि कोई इस प्रकार की बात करता है तो तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *