Breaking News
पॉलीटेक्निक कॉलेज में 200 पौधे रोपे गए
पॉलीटेक्निक कॉलेज में 200 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम 2.0″ अभियान के तहत पॉलीटेक्निक कॉलेज में रोपे गए 200 पौधे

कांकेर:-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कांकेर परिसर में शनिवार को एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद उत्तर बस्तर कांकेर भोजराज नाग द्वारा पौधरोपण कर किया गया। अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, और शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री नाग ने कहा कि, पौधरोपण केवल प्रकृति से जुड़ाव नहीं बल्कि अपनी जड़ों और मां के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह अभियान जनसहभागिता, समन्वय और नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण बन रहा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस कार्य को एक अभियान के रूप में अपनाएं और लगाए गए हर पौधे को संरक्षित करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें एन.एस.एस. शाखा एवं इको क्लब की विशेष भूमिका रही। कुल 200 पौधों का रोपण किया गया, जिसमें फलदार और छायादार पौधे शामिल थे।

डॉ. सिंह ने सांसद श्री नाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश देता है, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करता है। उन्होंने वन विभाग द्वारा पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर धन्यवाद दिया और सभी छात्रों व स्टाफ को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वृक्षों की देखभाल एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *