Breaking News
जहाँ योजनाएँ फाइलों में बंद हैं, वहाँ युवा कांग्रेस सड़कों पर खुलकर बोलेगी।” “किसानों के हक़ की लड़ाई, अब नहीं रुकेगी — बस्तर बोलेगा!” #HorticultureDepartment, #KisanSangharsh, #KisanAdhikar, #CongressChhattisgarh, #BastarPolitics,
जहाँ योजनाएँ फाइलों में बंद हैं, वहाँ युवा कांग्रेस सड़कों पर खुलकर बोलेगी।” “किसानों के हक़ की लड़ाई, अब नहीं रुकेगी — बस्तर बोलेगा!” #HorticultureDepartment, #KisanSangharsh, #KisanAdhikar, #CongressChhattisgarh, #BastarPolitics,

उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में अनियमितताओं के विरोध में युवा कांग्रेस का ज्ञापन-किसानों के हक़ की आवाज़ बुलंद

बस्तर। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में हो रही अनियमितताओं और किसानों को लाभ से वंचित किए जाने के विरोध में बस्तर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन उपसंचालक उद्यानिकी श्रीमती आकांक्षा सिन्हा को सौंपा गया, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में उद्यानिकी विभाग की फलदार पौध वितरण, नर्सरी विकास, ड्रिप सिंचाई योजना, सब्जी उत्पादन एवं बागवानी विस्तार कार्यक्रम जैसी प्रमुख योजनाएँ पात्र किसानों तक नहीं पहुँच पा रही हैं। ग्रामीण अंचलों से प्राप्त शिकायतों के अनुसार-विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को योजनाओं की जानकारी नहीं दी जा रही, पौध वितरण में पक्षपात किया जा रहा है, तथा आवेदन और अनुदान वितरण में पारदर्शिता का अभाव बना हुआ है। इन परिस्थितियों के कारण वास्तविक लाभार्थी किसान शासन की योजनाओं से वंचित रह जा रहे हैं और भ्रष्टाचार एवं मनमानी को बढ़ावा मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

युवा कांग्रेस की प्रमुख माँगें

ज्ञापन में बस्तर युवा कांग्रेस ने निम्नलिखित माँगें रखीं—

1️⃣ विभागीय योजनाओं की स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाए।

2️⃣ पात्र किसानों की सूची सार्वजनिक की जाए।

3️⃣ योजनाओं में पारदर्शिता हेतु ऑनलाइन सूचना प्रणाली लागू की जाए।

4️⃣ दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए।

अधिकारियों ने लिया संज्ञान

उपसंचालक उद्यानिकी श्रीमती आकांक्षा सिन्हा ने ज्ञापन प्राप्त कर कहा कि किसानों को विभागीय योजनाओं का शीघ्र और सही लाभ दिलाने हेतु विभाग प्राथमिकता से कार्य करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम कश्यप, तथा खिरेंद्र यादव एवं समीर खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि विभाग इस गंभीर विषय पर शीघ्र ठोस कार्रवाई करेगा, ताकि बस्तर के किसानों को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जांच दल बना पर जांच ठप… आखिर कौन है ‘मास्टरमाइंड’? 7 करोड़ की कहानी… लेकिन जांच की ‘कॉपियां’ अभी तक नहीं! #SchoolJatanYojana #Durgukondal #CorruptionCase #EducationScam

स्कूल जतन योजना भ्रष्टाचार का रॉकेट दुर्गुकोंदल से उड़ा…और फाइलों के अंतरिक्ष में गायब!

इतने दिनों बाद भी शुरू नहीं हो सका जाँच कि प्रक्रिया सवालों में शिक्षा विभाग  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *