Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
कांकेर पुलिस, नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध दवाएँ, NDPS Act, Nitrosun-10, Anyrex Plus, ड्रग माफिया, कांकेर न्यूज़, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़, बस स्टैंड कांकेर, पुलिस कार्रवाई, नशा कारोबार, युवाओं में नशा, उड़ीसा कनेक्शन, राजु मेडिकल स्टोर, अपराध समाचार, बस्तर रेंज, तस्करी नेटवर्क,
कांकेर पुलिस, नशीली दवाओं की तस्करी, अवैध दवाएँ, NDPS Act, Nitrosun-10, Anyrex Plus, ड्रग माफिया, कांकेर न्यूज़, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़, बस स्टैंड कांकेर, पुलिस कार्रवाई, नशा कारोबार, युवाओं में नशा, उड़ीसा कनेक्शन, राजु मेडिकल स्टोर, अपराध समाचार, बस्तर रेंज, तस्करी नेटवर्क,

नशीली दवाओं के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 156 टेबलेट और 8 शीशी सिरप बरामद

कांकेर:- जिला पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में Nitrosun-10 टेबलेट और Anyrex Plus सिरप बरामद किए गए।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिनेश कोर्राम (29), राजकुमार सरकार (26) और एक विधि से संघर्षरत बालक नया बस स्टैंड बाजार डोम क्षेत्र में स्कूटी के पास अवैध नशीली दवाएँ बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना कांकेर की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

दिनेश कोर्राम से 102 नग Nitrosun-10 टेबलेट, 4 नग Anyrex Plus सिरप, एक स्कूटी (CG 19 BP 9711) और एक मोबाइल फोन।

राजकुमार सरकार से 50 नग Nitrosun-10 टेबलेट, 2 नग Anyrex Plus सिरप और एक मोबाइल फोन।

विधि से संघर्षरत बालक से 50 नग Nitrosun-10 टेबलेट और 2 नग Anyrex Plus सिरप।

कुल मिलाकर पुलिस ने आरोपियों से 202 नग नशीली टेबलेट, 8 नग सिरप, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन जब्त किए।

तस्करी नेटवर्क का खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशीली दवाएँ उड़ीसा के राजु मेडिकल स्टोर, ग्राम पोड़ी से खरीदकर लाते थे। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों अल्ताफ (खिलौड़ी), वरुण नेताम, निमेश मेहरा के नाम भी उजागर किए, जिनकी तलाश की जा रही है।

कानूनी कार्रवाई

आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 21, 22 और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने संकेत दिया है कि इस प्रकरण में कांकेर और आसपास के कई युवक-युवतियों के नाम सामने आ रहे हैं, जो नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त और सेवन से जुड़े हैं। इस संबंध में आगे जांच जारी है।


Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *