Breaking News
स्पताल के पीछे एक बालक का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्पताल के पीछे एक बालक का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दुर्गूकोंदल अस्पताल के पीछे मिला भ्रूण, इलाके में फैली सनसनी

BMO की सूचना पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, मेडिकल जांच के बाद अंतिम संस्कार

स्पताल के पीछे एक बालक का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्पताल के पीछे एक बालक का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कांकेर:-कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शासकीय अस्पताल के पीछे एक बालक का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना सामने आई, जब अस्पताल की एक नर्स ने परिसर के पीछे पड़े भ्रूण को देखा।

अस्पताल में कार्यरत नर्स ने जब शासकीय भवन के पीछे एक भ्रूण पड़ा देखा, तो उसने तुरंत ही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) को सूचना दी। BMO द्वारा तत्परता दिखाते हुए थाना दुर्गूकोंदल को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

थाना प्रभारी ने बताया कि भ्रूण लगभग 6 से 7 माह का प्रतीत हो रहा है, और उस पर कीड़े लग चुके थे, जिससे प्रतीत होता है कि भ्रूण कई घंटों से वहां पड़ा हुआ था। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज कांकेर भेजा, जहां पोस्टमार्टम एवं फॉरेंसिक साइंस लैब जांच की गई।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला द्वारा सामाजिक भय या लोकलाज के कारण गुप्त गर्भपात कराया गया होगा, जिसके बाद भ्रूण को अस्पताल के पीछे फेंक दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले की गहन जांच जारी है। आसपास के इलाकों की महिलाओं की चिकित्सकीय जांच एवं पूछताछ भी संभावित है, जिससे भ्रूण की माँ का पता लगाया जा सके।

शव की जांच के बाद भ्रूण का अंतिम संस्कार दुर्गूकोंदल में ही कर दिया गया है। इस पूरी घटना ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया है और गर्भपात के प्रति सामाजिक सोच एवं जागरूकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह मामला न केवल अपराध की दृष्टि से गंभीर है, बल्कि सामाजिक नैतिकता और जनजागरूकता की आवश्यकता को भी उजागर करता है। पुलिस की जांच के निष्कर्षों का अब सभी को इंतजार है।

 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *