Breaking News
निजी होटल में ठहरे एक युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
निजी होटल में ठहरे एक युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

नगर के एक निजी होटल में ठहरे युवक ने की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

कांकेर शहर के एक निजी होटल में ठहरे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है और फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। युवक ने होटल के कमरे में ही फांसी लगाई, जिसकी जानकारी होटल स्टाफ द्वारा सुबह दी गई, जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर प्रवेश किया। वहां युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जिसे कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने बताया कि युवक बीते दिन ही होटल में ठहरा था, और जब अगले दिन सुबह तक कमरे से बाहर नहीं आया, तब स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस अब युवक की पहचान की पुष्टि और मृत्यु के कारणों की तह तक जाने में जुटी है। साथ ही होटल रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, और स्टाफ से पूछताछ के माध्यम से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *