Breaking News
कांग्रेसी पार्षद पर विधवा महिला ने लगाया बलात्कार के आरोप कांकेर में दर्ज हुआ मामला
कांग्रेसी पार्षद पर विधवा महिला ने लगाया बलात्कार के आरोप कांकेर में दर्ज हुआ मामला

कांग्रेसी पार्षद पर बलात्कार का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर:- उदय नगर के कांग्रेस पार्षद त्रिलोक सिंह ठाकुर के खिलाफ एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को महिला की शिकायत पर पार्षद के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 के स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी त्रिलोक सिंह ठाकुर और उसी वार्ड की विधवा महिला के बीच संपर्क बढ़ा। प्रचार-प्रसार के दौरान दोनों के बीच करीबी रिश्ते बने और पार्षद ने चुनाव जीतने के बाद शादी का वादा किया। महिला का आरोप है कि वादे के बाद शारीरिक संबंध भी बनाए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पार्षद चुनाव जीतने के बाद महिला को अनदेखा करने लगा और फिर बात करना ही बंद कर दिया। इस बीच महिला को जानकारी मिली कि त्रिलोक सिंह ठाकुर की शादी कहीं और तय हो गई है। जब महिला ने दबाव डाला, तो पार्षद ने उसे दो माह बाद विवाह का आश्वासन देकर शिकायत वापस लेने के लिए राजी कर लिया। लेकिन, इसके बाद भी जब स्थिति नहीं बदली, तो महिला ने अंततः 20 जुलाई को कांकेर कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया, कि महिला की शिकायत पर त्रिलोक सिंह ठाकुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा  के अंतर्गत दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, और आरोपी की तलाश जारी है।”

यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी की स्थानीय इकाई भी असहज स्थिति में नजर आ रही है। हालांकि पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *