Breaking News
अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सलियों के शव बरामद
अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सलियों के शव बरामद

अबूझमाड़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई अब तक 20 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

 नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: अब तक 20 नक्सली ढेर
नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: अब तक 20 नक्सली ढेर

नारायणपुर:- छत्तीसगढ़ के दुर्गम और संवेदनशील अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के संयुक्त ऑपरेशन में अब तक 20 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार माड़ क्षेत्र के घने जंगलों में सोमवार सुबह से ही मुठभेड़ शुरू हो गई थी, DRG के जवानों ने गुप्त सूचना पर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें कई वांछित और शीर्ष नक्सली लीडर घिरे होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों की बड़ी बैठक की खबर सुरक्षा एजेंसियों को मिली थी। इसी इनपुट पर अबूझमाड़ के सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी की गई, जिसमें नक्सलियों को चारों ओर से घेरा गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ अब भी जारी है।

फिलहाल 20 से ज्यादा नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, लेकिन इलाका बेहद सघन और दुर्गम होने के कारण सर्चिंग अभियान अभी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। ऑपरेशन के पूरा होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी उपलब्ध होगी। अबूझमाड़ के अंदरुनी क्षेत्र में चल रही यह कार्रवाई नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। यदि मारे गए नक्सलियों में वांछित इनामी नेता शामिल होते हैं, तो यह छत्तीसगढ़ में माओवाद विरोधी अभियान के लिए टर्निंग पॉइंट हो सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *