Breaking News
बस्तर की धरती से निकली राष्ट्रीय खिलाड़ी-सलाम इस जज्बे को गांव की बेटी अब देश का गौरव बनेगी-Proud Moment for Bastar! #GirlPowerIndia , #RuralTalent , #InspirationForYouth
बस्तर की धरती से निकली राष्ट्रीय खिलाड़ी-सलाम इस जज्बे को गांव की बेटी अब देश का गौरव बनेगी-Proud Moment for Bastar! #GirlPowerIndia , #RuralTalent , #InspirationForYouth

अर्चना जैन का अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चयन

कांकेर:-भानबेड़ा निवासी कुमारी अर्चना जैन, पिता श्री राकेश जैन की प्रतिभा ने पूरे बस्तर संभाग को गौरवान्वित कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में उनका चयन हुआ है, जो न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय है।

अर्चना जैन वर्तमान में कक्षा 8वीं की छात्रा हैं। बस्तर संभाग से वह एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका चयन इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उनके चयन को ग्रामीण प्रतिभा की एक मजबूत मिसाल माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

जनपद अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

जनपद अध्यक्ष ने अर्चना जैन को बधाई देते हुए कहा-

“अर्चना ने अपने गांव, परिवार और पूरे बस्तर संभाग का नाम रोशन किया है। हमें विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करेंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन अर्चना ने दृढ़ संकल्प और मेहनत से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में सीमित नहीं रहती।

ग्रामीण प्रतिभा का चमकता सितारा

अर्चना का चयन न केवल खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उन युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है जो संसाधनों की कमी के बावजूद सपने देख रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी उपलब्धियों को सरकारी व सामाजिक स्तर पर प्रोत्साहन मिलना चाहिए। अब अर्चना जैन छत्तीसगढ़ राज्य की महिला क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर राष्ट्रीय मंच पर उतरेंगी। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि उनका प्रदर्शन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और बस्तर संभाग की खेल प्रतिभाओं के लिए नए रास्ते खोलेगा। अर्चना जैन का चयन सिर्फ एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि यह संदेश है कि अगर जुनून सच्चा हो, तो छोटे गांव से भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।”
पूरा संभाग अब अर्चना को नई ऊंचाइयों पर देखना चाहता है।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

“बेटी पैदा होने की खुशी में ले जा रहा था शराब… पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार!” मैनेजर की कार में अवैध शराब सप्लाई करते चौकीदार को रंगे हाथ पकड़ा #Page16News #KankerUpdate #CrimeReport

बेटी के पैदा होने की खुशी पर शराब ले जाते हुए शराब दुकान का चौकीदार गिरफ्तार

Follow Us कांकेर:- अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए भानुप्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *