Breaking News
कांकेर पुलिस, गौ तस्करी, अवैध पशु परिवहन, अपराध समाचार, छत्तीसगढ़ पुलिस, कांकेर समाचार, धमतरी खबर, पुलिस कार्रवाई, अपराध पर अंकुश, गौ रक्षा, मवेशी तस्करी, आंध्रप्रदेश मार्ग, न्यायिक रिमांड, किसान सुरक्षा, कानून व्यवस्था, बस्तर न्यूज़, कांजी हाउस कांकेर, ग्रामीण रिपोर्टिंग, स्थानीय खबर, छत्तीसगढ़ न्यूज़
कांकेर पुलिस, गौ तस्करी, अवैध पशु परिवहन, अपराध समाचार, छत्तीसगढ़ पुलिस, कांकेर समाचार, धमतरी खबर, पुलिस कार्रवाई, अपराध पर अंकुश, गौ रक्षा, मवेशी तस्करी, आंध्रप्रदेश मार्ग, न्यायिक रिमांड, किसान सुरक्षा, कानून व्यवस्था, बस्तर न्यूज़, कांजी हाउस कांकेर, ग्रामीण रिपोर्टिंग, स्थानीय खबर, छत्तीसगढ़ न्यूज़

गौ तस्करी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, 18 मवेशी किए गए सुरक्षित

कांकेर:- अवैध गौ तस्करी के खिलाफ कांकेर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो अवैध रूप से कृषक मवेशियों को आंध्रप्रदेश ले जाने के मामले में संलिप्त था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विकास आडिल (उम्र 22 वर्ष), पिता स्व. लोकनाथ आडिल, निवासी पाईकभाटा थाना सिहावा, जिला धमतरी है। आरोपी को 6 अक्टूबर 2025 को पाईकभाटा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना का खुलासा तब हुआ जब 8 सितंबर 2025 को प्रार्थी शैलेंद्र कुमार साहू (निवासी गोविंदपुर, कांकेर) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो पिकअप वाहन — सीजी 05 एएस 9764 और सीजी 04 पीडी 6388 — तेज रफ्तार में मवेशियों को लेकर आंध्रप्रदेश की ओर जा रहे हैं।

प्रार्थी व अन्य ग्रामीणों ने वाहनों का पीछा कर ग्राम पटौद के पास उन्हें रोका। जांच में पाया गया कि एक वाहन में 10 गायें और दूसरे में 8 गायें ठूंसकर अवैध रूप से ले जाई जा रही थीं। दोनों वाहनों को तत्काल जब्त कर 18 कृषक मवेशियों को कांकेर स्थित संजय नगर कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया।

इस मामले में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 331/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है, जो इस गौ तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर....नदी-तालाबों की सुरक्षा… स्वच्छता…और प्रकृति संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया… #BiodiversityDay #SaveNature #Kanker #Environment #SaveRiver

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कांकेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Follow Us कांकेर:-अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर कांकेर जिले में वन विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *