Breaking News
भाजपा को बड़ा झटका!....40 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल चुनाव से पहले बदलते समीकरण? #Kanker #PoliticalNews #BreakingNews #Chhattisgarh
भाजपा को बड़ा झटका!....40 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल चुनाव से पहले बदलते समीकरण? #Kanker #PoliticalNews #BreakingNews #Chhattisgarh

भानुप्रतापपुर में भाजपा को झटका, पूर्व जनपद सदस्य सहित 40 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

कांकेर:- कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यहां भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व जनपद सदस्य समेत करीब 40 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

यह घटनाक्रम भानुप्रतापपुर विधानसभा के कोरर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामने आया। पूर्व जनपद सदस्य उमाशंकर तेमुन्ना के गृह प्रवेश एवं कांग्रेस प्रवेश कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में विधायक सावित्री मंडावी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।

बताया जा रहा है कि भाजपा छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों से असंतोष जताते हुए यह कदम उठाया कार्यक्रम के दौरान विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

वहीं, बीरेश ठाकुर ने इसे जनभावना का संकेत बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस की ओर रुख करना प्रदेश की राजनीति में बदलाव की दिशा को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में यह रुझान और तेज होगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए नए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चारामा ब्लॉक क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

भानुप्रतापपुर में लगातार हो रहे दल-बदल के घटनाक्रम से साफ है कि आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। आने वाले समय में इस तरह के घटनाक्रम क्षेत्रीय राजनीति पर व्यापक प्रभाव डाल सकते हैं।

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

भीषण गर्मी में पहल...पशु-पक्षियों के लिए जलपात्र गढ़िया पहाड़ पर रखे गए पानी के बर्तन....जन सहयोग की सराहनीय पहल #Kanker #SocialWork #AnimalCare #SaveBirds #ChhattisgarhNews

गढ़िया पहाड़ पर पशु-पक्षियों के लिए जलपात्र रखे, ‘जन सहयोग’ की अनूठी पहल

Follow Us कांकेर:-भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *