Breaking News
रेत खदान पर सियासी संग्राम तेज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला
रेत खदान पर सियासी संग्राम तेज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला

रेत खदान को लेकर सियासी जंग तेज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

रेत खदान पर सियासी संग्राम तेज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला
रेत खदान पर सियासी संग्राम तेज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला

भानुप्रतापपुर;- कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रेत खदानों के अवैध उत्खनन को लेकर जारी राजनीतिक घमासान और तेज हो गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष राजा पांडेय ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

राजा पांडेय ने कहा कि जिले में रेत खदानों से लेकर अन्य खनिज खदानों तक स्थानीय कांग्रेस विधायक का संरक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने विधायक को बचाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप मढ़ रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि अवैध रेत उत्खनन कांग्रेस के संरक्षण में ही फल-फूल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

राजा पांडेय ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की बढ़ती लोकप्रियता और विकास कार्यों में सक्रियता से कांग्रेस बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खोने के डर से भाजपा पर बेबुनियाद हमले कर रही है, लेकिन भाजपा की सरकार अंत्योदय योजनाओं के जरिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऐसे में कांग्रेस के आरोप केवल उनकी हताशा और राजनीतिक असुरक्षा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास के मुद्दों पर कांग्रेस कभी सवाल नहीं उठाती क्योंकि जनता के सामने उनकी कमजोरियों की पोल खुल चुकी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा सटेली और गुलालबोडी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर सील किया गया है। यह कार्रवाई कांग्रेस और भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

एक भाजपा के पूर्व पदाधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि चारामा क्षेत्र में रेत खनन से जुड़े वैध-अवैध सभी कार्यों में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की सीधी भूमिका है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मनोज मंडावी के असमय निधन के बाद उस नेता की किस्मत खुल गई है और आज रेत और माइंस कारोबारियों से उसकी गहरी सांठगांठ है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ताओं को रेत कारोबार में संलिप्तता जानकारी है और कांग्रेस भाजपा पे बेबुनियाद आरोप लगा ओछी राजनीति कर भाजपा सरकार को बदनाम कर रही है

भानुप्रतापपुर में रेत उत्खनन का मुद्दा अब केवल खनिज विवाद नहीं रहा, बल्कि यह राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का मंच बनता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज होती जा रही है, जबकि प्रशासन अपनी ओर से कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है। 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर –सर्च ऑपरेशन जारी

इंद्रावती नेशनल पार्क में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर सर्च ऑपरेशन जारी

Follow Us बीजापुर :-जिले के घने जंगलों से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंद्रावती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *