Breaking News
गरियाबंद, नुआपड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नक्सल ऑपरेशन, एंटी नक्सल अभियान, सुरक्षा बल, विस्फोटक सामग्री जब्त, नक्सली गतिविधियां, बोडेन थाना, काटफाड़, छातापानी, नक्सल विरोधी अभियान, संयुक्त सर्च ऑपरेशन, नक्सली साहित्य, नक्सल समाचार, छत्तीसगढ़ सुरक्षा, नक्सलियों पर कार्रवाई, नक्सली नेटवर्क, नक्सल डंप बरामदगी, गरियाबंद
गरियाबंद, नुआपड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नक्सल ऑपरेशन, एंटी नक्सल अभियान, सुरक्षा बल, विस्फोटक सामग्री जब्त, नक्सली गतिविधियां, बोडेन थाना, काटफाड़, छातापानी, नक्सल विरोधी अभियान, संयुक्त सर्च ऑपरेशन, नक्सली साहित्य, नक्सल समाचार, छत्तीसगढ़ सुरक्षा, नक्सलियों पर कार्रवाई, नक्सली नेटवर्क, नक्सल डंप बरामदगी, गरियाबंद

गरियाबंद-नुआपड़ा सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद

गरियाबंद:-छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सटे ओडिशा राज्य के नुआपड़ा जिले में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 25 जुलाई को बोडेन थाना क्षेत्र के काटफाड़ और छातापानी जंगलों में एंटी नक्सल अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा छिपाई गई भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री जब्त की गई।

अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन नुआपड़ा, गरियाबंद और धमतरी नक्सली डिवीजन की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए किया गया था। इस दौरान सुरक्षा बलों ने जंगलों में छिपाकर रखे गए निम्नलिखित सामग्रियों को बरामद किया: देशी निर्मित बंदूक, जिलेटिन की छड़ें, गन पाउडर, डेटोनेटर, सोलर प्लेट,वॉकी-टॉकी सेट,चार्जर, नक्सली साहित्य,दैनिक उपयोग की वस्तुएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये सभी सामग्री नक्सलियों द्वारा आगामी किसी बड़ी साजिश या सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से छिपाकर रखी गई थी। समय रहते इस जखीरे का पता चल जाना नक्सलियों की योजना पर करारा प्रहार माना जा रहा है।

नुआपड़ा पुलिस अधीक्षक ने कहा, “स्थानीय खुफिया तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। हमारी टीम ने सतर्कता और साहस के साथ यह अभियान सफल बनाया है। इससे नक्सली नेटवर्क को एक बड़ी रणनीतिक क्षति हुई है।”

इस अभियान के बाद गरियाबंद और नुआपड़ा सीमा पर सर्चिंग और गश्त बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों की इस सफलता ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जब समाज और पुलिस साथ आए — तो स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, संस्कार बनती है। कांकेर कोतवाली में जन-सहयोग का सराहनीय प्रयास।

कोतवाली परिसर में चला स्वच्छता अभियान, जन-सहयोगऔर पुलिस ने किया संयुक्त श्रमदान

Follow Us कांकेर:-शहर एवं प्रदेश की सक्रिय समाजसेवी संस्था जन-सहयोग द्वारा रविवार सुबह 18 जनवरी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *