Breaking News
कांकेर की पहचान-साफ सड़कें, जिम्मेदार लोग और जन सहयोग #ProudKanker #CityCleanDrive #CGNews
कांकेर की पहचान-साफ सड़कें, जिम्मेदार लोग और जन सहयोग #ProudKanker #CityCleanDrive #CGNews

दूरसंचार कार्यालय से निको पार्क तक चला स्वच्छता अभियान, बदली इलाके की तस्वीर

कांकेर:-शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में सामाजिक संस्था जन सहयोग ने एक बार फिर सक्रिय पहल करते हुए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार सुबह संस्था के सदस्यों ने कलेक्टर बंगला से आगे नेशनल हाईवे पर स्थित दूरसंचार कार्यालय परिसर से लेकर बच्चों के निको पार्क तक कई घंटों तक सफाई कर क्षेत्र की सूरत बदल दी।

अभियान का नेतृत्व कर रहे संस्था अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि जन सहयोग के नियमित प्रयासों से यह मुख्य मार्ग पहले स्वच्छ हो चुका था, लेकिन लगातार हुई बेमौसम बारिश के कारण इलाके में झाड़ियां, घास और कचरे का जमाव बढ़ गया था। इसका सीधा असर निको पार्क पर पड़ा, जहां गंदगी के चलते लोगों ने आना-जाना लगभग बंद कर दिया था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

अभियान के दौरान झाड़ियों की कटाई, कचरे का संग्रहण और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। सफाई के बाद क्षेत्र में साफ-सफाई और सुगम आवागमन की स्थिति स्पष्ट रूप से नजर आने लगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए जन सहयोग को शहर की स्वच्छता में अहम भूमिका निभाने वाला संगठन बताया।

इस अभियान में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के साथ धर्मेंद्र देव, पूर्व सैनिक टेश्वर जैन, डॉ. श्याम देव, सागर देव, अजय पांडे, शैलेंद्र देहारी, संजय कुंजाम सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने श्रमदान किया। महिला समाजसेवियों में अनुपा गोटी, अनुपा वट्टी, तनीषा सलाम, आरती कोरेटी, यामिनी मरकाम, लता कोरेटी, आरती मंडावी, चीकू कुंजाम, सरस्वती साहू, खिलेश्वरी सिन्हा, रोशन कुंजाम, खुशबू कोमरा, आजेश्वरी मरकाम, लता पोटाई, सीमा गोटा, मुकेश्वरी नाग और लछिननाथ बघेल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

जन सहयोग के इस स्वच्छता अभियान ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास और सामाजिक जिम्मेदारी से सार्वजनिक स्थानों को साफ, सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जहाँ आस्था है, वहाँ स्वच्छता भी अनिवार्य है। जन सहयोग द्वारा जिनालय परिसर में सेवा कार्य

जैन मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, ‘जन सहयोग’ संस्था की सराहनीय पहल

Follow Us काँकेर शहर एवं प्रदेश की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोगद्वारा काँकेर स्थित एकमात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *