Tuesday, 15 September, 2026
Breaking News
IED ब्लास्ट में 16 वर्षीय किशोरी समेत 3 ग्रामीण घायल
IED ब्लास्ट में 16 वर्षीय किशोरी समेत 3 ग्रामीण घायल

नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED ब्लास्ट में 16 वर्षीय किशोरी समेत 3 ग्रामीण घायल

बीजापुर:- नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक और चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में एक 16 वर्षीय बालिका सहित तीन ग्रामीण घायल हो गए। घटना धनगोल के जंगल की है, जहां सभी पीड़ित मशरूम संग्रहण के लिए गए हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब ग्रामीण जंगल में पारंपरिक रूप से मशरूम बीनने गए थे। उसी दौरान जमीन में छिपाकर रखा गया नक्सलियों का प्रेशर IED अचानक सक्रिय हो गया और तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट की चपेट में आए तीनों ग्रामीणों में एक 16 वर्षीय किशोरी भी शामिल है, जो गंभीर रूप से घायल हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

ब्लास्ट की सूचना मिलते ही घायलों को जंगल से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना एक बार फिर नक्सली रणनीतियों पर सवाल खड़े करती है, जिसमें आम नागरिक और निर्दोष ग्रामीण भी लगातार शिकार हो रहे हैं। प्रेशर आईईडी जैसे हथियार जिनका उपयोग सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है, अब आम नागरिकों की ज़िंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं।

यह घटना बताती है कि नक्सली हिंसा अब भी बस्तर अंचल में किस तरह से आम लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही है। ग्रामीणों की सुरक्षा और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षात्मक उपायों की फिर से समीक्षा की जरूरत है।

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जहां होती है अंतिम विदाई... वहां अब खिलेगी हरियाली धर्म अलग... लेकिन प्रकृति एक....मुक्तिधाम और कब्रिस्तानों में हुआ पौधारोपण जन सहयोग ने शुरू की अनूठी पहल #JanSahyog #AjayPappuMotwani #PlantationDrive #TreePlantation #Environment #EnvironmentalProtection #SocialHarmony #ReligiousHarmony #UnityInDiversity #Nature #GreenKanker #

मुक्तिधाम से कब्रिस्तान तक हरियाली का संदेश,

तीनों समुदायों ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Follow Us कांकेर:- पर्यावरण संरक्षण की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *