Breaking News

त्योहारी नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया चाकू से हमला,

कांकेर: -दीपावली के त्योहारी माहौल के बीच कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत छोटे भाई ने मामूली विवाद के चलते अपने ही बड़े भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है, और अब भी उसके कंधे में चाकू फंसा हुआ बताया जा रहा है।

घटना कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के जीरामतरई गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, त्योहारी जश्न के दौरान भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई नरेंद्र ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई सुरेंद्र पर चाकू से वार कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

हमले में सुरेंद्र के कंधे पर गहरी चोट आई और चाकू का ब्लेड अब तक उसके कंधे में फंसा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को तत्काल कोयलीबेड़ा अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय दोनों भाई शराब के नशे में थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कागज़ों में “निविदा प्रक्रियाधीन”… मौके पर 30% काम पूरा? 🤔 ₹547.68 लाख का पलाचुर जलाशय-क्या है असलियत ? #RTIRevelation #Kanker #PublicFunds #Transparency

कागजों में निविदा प्रक्रियाधीन, जमीन पर 30% काम पूरा; पलाचुर जलाशय जीर्णोद्धार पर उठे गंभीर सवाल

Follow Us भानुप्रतापपुर/कांकेर:-जल संसाधन विभाग के कांकेर संभाग में पारदर्शिता और प्रक्रिया पालन को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *