Breaking News
कांकेर पुलिस, पखांजूर थाना, परलकोट क्षेत्र, अवैध बांग्लादेशी नागरिक, विदेशी नागरिक गिरफ्तारी, वीजा अवधि समाप्त, फर्जी दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र घोटाला, विदेशी एवं अप्रवासन अधिनियम 2025, अपराध क्रमांक 148/2025, कांकेर न्यायालय, न्यायिक रिमांड, पुलिस कार्रवाई, छत्तीसगढ़ समाचार, ब्रेकिंग न्यूज कांकेर, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
कांकेर पुलिस, पखांजूर थाना, परलकोट क्षेत्र, अवैध बांग्लादेशी नागरिक, विदेशी नागरिक गिरफ्तारी, वीजा अवधि समाप्त, फर्जी दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र घोटाला, विदेशी एवं अप्रवासन अधिनियम 2025, अपराध क्रमांक 148/2025, कांकेर न्यायालय, न्यायिक रिमांड, पुलिस कार्रवाई, छत्तीसगढ़ समाचार, ब्रेकिंग न्यूज कांकेर, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

कांकेर। परलकोट क्षेत्र के पखांजूर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से निवास कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के विरुद्ध विदेशी एवं अप्रवासन अधिनियम 2025 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

25 सितंबर 2025 को तहसीलदार कुलदीप ठाकुर ने थाना पखांजूर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पीव्ही-127 अनुपपुर निवासी प्रशांत बैरागी एवं उसका पुत्र सुकृति बैरागी वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे थे। यही नहीं, दोनों ने सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत के आधार पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 148/2025 पंजीबद्ध किया गया। मामला धारा 318(4), 319(2), 336(3), 340(2), 236, 237, 61(2) BNS तथा विदेशी एवं अप्रवासन अधिनियम 2025 की धारा 23 के तहत विवेचना में लिया गया है।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए प्रशांत बैरागी (65 वर्ष) और उसके पुत्र सुकृति बैरागी (28 वर्ष), मूल निवासी ग्राम औसखली, पोस्ट कंचन नगर, थाना बोटियाघाट, जिला खुलना (बांग्लादेश) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वे ग्राम पीव्ही-127 अनुपपुर, तहसील पखांजूर में निवासरत थे। पुलिस ने उनके पास से वीजा दस्तावेज भी ज़ब्त किए। 26 सितंबर 2025 को आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पखांजूर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कागज़ों में “निविदा प्रक्रियाधीन”… मौके पर 30% काम पूरा? 🤔 ₹547.68 लाख का पलाचुर जलाशय-क्या है असलियत ? #RTIRevelation #Kanker #PublicFunds #Transparency

कागजों में निविदा प्रक्रियाधीन, जमीन पर 30% काम पूरा; पलाचुर जलाशय जीर्णोद्धार पर उठे गंभीर सवाल

Follow Us भानुप्रतापपुर/कांकेर:-जल संसाधन विभाग के कांकेर संभाग में पारदर्शिता और प्रक्रिया पालन को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *