वेटलिफ्टिंग में राज्य स्तरीय अस्मिता खेलों इंडिया
कांकेर:- कांकेर जिले की बेटियों ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। महुदा ग्राम विकासखंड पाटन में आयोजित राज्य स्तरीय अस्मिता खेलों इंडिया वूमेंस लीग प्रतियोगिता में कांकेर की जूनियर वेटलिफ्टिंग टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर वर्ग में उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में कांकेर जिले से विभिन्न वजन वर्गों में कुल 13 बालिकाएं चयनित हुई थीं। सभी प्रतिभागी नरहरपुर विकासखंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अभनपुर की छात्राएं हैं, जो जिले के लिए गर्व का विषय है। 44 किग्रा (यूथ वर्ग) – किरण सरोज 44 किग्रा (यूथ + जूनियर वर्ग) – अंकिता विश्वकर्मा, शांता यादव, वसुंधरा नेताम, 48 किग्रा (सीनियर वर्ग) – पेनालिका यादव ,53 किग्रा (यूथ + जूनियर वर्ग) – प्रीति मरकाम, लता नेताम, 58 किग्रा (यूथ वर्ग) – बरखा चक्रधारी 58 किग्रा (यूथ + जूनियर वर्ग) – चंचल नेताम 63 किग्रा (यूथ + जूनियर वर्ग) – ललिता चक्रधारी 69 किग्रा (यूथ + जूनियर वर्ग) – ज्योति नेताम (रजत पदक) +77 किग्रा (यूथ + जूनियर वर्ग) – वंदना भास्कर (कांस्य पदक) इस प्रतियोगिता में ज्योति नेताम ने 69 किग्रा (यूथ वर्ग) में रजत पदक और वंदना भास्कर ने +77 किग्रा (यूथ वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर व्यक्तिगत श्रेणियों में भी कांकेर जिले को गौरवान्वित किया।
इस सफल टीम का संचालन टीम मैनेजर श्रीमती मिताली सुमीत घोष एवं कोच सुश्री माधुरी साहू के मार्गदर्शन में हुआ। टीम को निरंतर सहयोग देने वाली संरक्षक श्रीमती सत्या भास्कर, विद्यालय प्राचार्य रामप्रसाद नेताम, समस्त शिक्षकगण और कांकेर जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष टेकेश्वर सिन्हा सहित सभी पदाधिकारियों ने बालिकाओं को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
कांकेर जिला, विशेषकर नरहरपुर अंचल, के लिए यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी है। बालिकाओं की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं भी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मंच पर अपनी विशेष पहचान बना सकती हैं।
Live Cricket Info
Page16 News Khabar Wahi Jo Sach Ho!
