कांकेर सड़क हादसा, जंगलवार कॉलेज, महेन्द्रा ट्रेवल्स बस, ट्रक से टक्कर, यात्री घायल, बस चालक घायल, कांकेर जिला अस्पताल, छत्तीसगढ़ दुर्घटना, कांकेर ब्रेकिंग न्यूज़, यातायात पुलिस, सड़क जाम, बस एक्सीडेंट, ट्रैफिक जाम, हाईवे दुर्घटना, कांकेर थाना क्षेत्र, हादसे की जांच, छत्तीसगढ़ समाचार, रोड एक्सीडेंट, यात्री सुरक्षा, ताजा खबर
Follow Us
कांकेर: आज तड़के सुबह 4:30 बजे के करीब जंगलवार कॉलेज के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब महेन्द्रा ट्रेवल्स की यात्री बस पंचर होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस चालक सहित 12 यात्री घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा कांकेर थाना क्षेत्र में हुआ। हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया।
गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है, जबकि सामान्य रूप से घायल लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित कर यातायात बहाल किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info
About Prakash Thakur
प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।