Saturday, 21 February, 2026
Breaking News
पुलिसिंग होगी अब और पारदर्शी....ड्यूटी की हर कार्रवाई होगी रिकॉर्ड बॉडी वॉर्न कैमरा प्रणाली की शुरुआत...निष्पक्ष जांच और सशक्त साक्ष्य #Kanker #PoliceTransparency #BodyWornCamera #ChhattisgarhNews #UjiyaraAbhiyan
पुलिसिंग होगी अब और पारदर्शी....ड्यूटी की हर कार्रवाई होगी रिकॉर्ड बॉडी वॉर्न कैमरा प्रणाली की शुरुआत...निष्पक्ष जांच और सशक्त साक्ष्य #Kanker #PoliceTransparency #BodyWornCamera #ChhattisgarhNews #UjiyaraAbhiyan

अब कांकेर पुलिस होगी और आधुनिक सीने में लगेगे बॉडी वॉर्न कैमरा

बॉडी वॉर्न कैमरों से बढ़ेगी कामकाज में पारदर्शिता

कांकेर:-नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचाने जाने वाले कांकेर जिले में अब पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। आरोपों से बचाव और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में बॉडी वॉर्न कैमरा प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत अब ड्यूटी के दौरान की जाने वाली पुलिस कार्रवाई सीधे कैमरे में रिकॉर्ड होगी, जिससे साक्ष्य-आधारित कार्यवाही को मजबूती मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांकेर बस्तर संभाग का पहला जिला बन गया है, जहां बॉडी वॉर्न कैमरों का औपचारिक उपयोग शुरू किया गया है। यह कदम तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

बॉडी वॉर्न कैमरों का उपयोग पहली बार वर्ष 2005 में यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ था। इसके बाद कई विकसित देशों और भारत के विभिन्न हिस्सों में इसे अपनाया गया। अब कांकेर पुलिस ने भी इसे जमीनी स्तर पर लागू कर आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में नई शुरुआत की है।

यातायात पुलिस से हुई शुरुआत

इस पहल की शुरुआत यातायात शाखा से की गई है। हाल ही में एक पुलिसकर्मी पर लगे गंभीर आरोपों के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर जवाबदेही की मिसाल पेश की थी। इसी क्रम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी के दौरान होने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग अनिवार्य कर दी गई है, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में वस्तुनिष्ठ तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जा सके।

सशक्त साक्ष्य और जवाबदेही

बॉडी वॉर्न कैमरे निरंतर रिकॉर्डिंग करेंगे। कानूनी कार्रवाई, धरपकड़, जांच और अन्य पुलिस ऑपरेशनों के दौरान प्राप्त फुटेज को साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। इससे विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

डिजिटल रिकॉर्ड संधारण से तथ्य-आधारित कार्यवाही को प्रोत्साहन मिलेगा और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। किसी भी अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति में दिन-रात की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रूप से संरक्षित की जा सकेगी। साथ ही झूठे या निराधार आरोपों पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा और वास्तविक घटनाक्रम स्पष्ट रूप से सामने आएगा।

भविष्य की नई दिशा

कांकेर पुलिस की यह पहल पुलिसिंग को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ऐसे नवाचार जारी रखे जाएंगे।

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

फर्जी आपत्तियों से वोट छीनने की कोशिश? कांकेर में SIR पर बड़ा आरोप।#SIRControversy #VoterList #DemocracyUnderQuestion #KankerNews #Form7

SIR प्रक्रिया पर गंभीर आरोप अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने फर्जी आपत्तियों के आधार पर नाम कटने का किया दावा

Follow Us कांकेर:- मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत कांकेर जिले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *