Breaking News
जब सबने नजरें फेर लीं,..तब जन सहयोग बना सहारा...समय पर मदद ने बचाई एक जान #Humanity #JanSahyog #KankerNews #SocialWork #GoodDeeds
जब सबने नजरें फेर लीं,..तब जन सहयोग बना सहारा...समय पर मदद ने बचाई एक जान #Humanity #JanSahyog #KankerNews #SocialWork #GoodDeeds

जन सहयोग की मानवता भरी पहल, मरणासन्न व्यक्ति को समय पर सहायता देकर बचाई जान

कांकेर:-शहर एवं प्रदेश की चर्चित समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए समय पर सहायता कर एक मरणासन्न व्यक्ति को नया जीवन दिया है। यह घटना बरदेभाटा क्षेत्र की है, जहां आरा मिल के पास एक चाय ठेला के समीप एक अज्ञात व्यक्ति कई दिनों से भूखा-प्यासा और गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था।

संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को किसी परिचित द्वारा सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति बेहद कमजोर हालत में है और भीख मांगकर जैसे-तैसे जीवन गुजार रहा है। सूचना मिलते ही मोटवानी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां आसाराम नामक व्यक्ति को अत्यंत दयनीय स्थिति में पाया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वह विश्रामपुरी क्षेत्र का निवासी है और समय पर भोजन व इलाज मिलने पर उसकी जान बचाई जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

जन सहयोग के सदस्यों ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए व्यक्ति को साफ-सुथरा कर नए कपड़े पहनाए, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया और आवश्यक चिकित्सा सहायता शुरू कराई। कुछ ही समय में उसकी हालत में सुधार देखा गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि व्यक्ति के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसके परिजनों और गांव का पता लगाकर उसे सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी संस्था निभाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने इस त्वरित और निस्वार्थ सेवा की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जन सहयोग की टीम मौके पर नहीं पहुंचती, तो उस व्यक्ति की जान बचना मुश्किल था।

इस सेवा कार्य में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के साथ आरबीएस बघेल (उद्यानिकी विभाग), अखिलेश साहू, राम पटेल, आशुतोष देव, करण नेताम, नोहर यादव, राकेश नाग, मोहन साहू, पप्पू सेन सहित अन्य समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

जन सहयोग की यह पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि समय पर किया गया छोटा-सा प्रयास किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

महानदी तट पर संकट: अवैध रेत, जर्जर पुल और प्रशासनिक चुप्पी ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता #IllegalSandMining #SandMafia #PublicSafety #RuralIndia

अरौद घाट पुल जर्जर, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, जिला कार्यालय पहुंचकर दी आंदोलन की चेतावनी

Follow Us कांकेर;–जिले के चारामा विकासखंड के महानदी तटवर्ती गांव इन दिनों लगातार सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *