Breaking News
डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट आग लगने से ड्राइवर और हेल्पर के झुलसे
डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट आग लगने से ड्राइवर और हेल्पर के झुलसे

डीजल टैंकर पलटा, आग लगने से ड्राइवर-हेल्पर झुलसे

डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट आग लगने से ड्राइवर और हेल्पर के झुलसे
डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट आग लगने से ड्राइवर और हेल्पर के झुलसे

धमतरी:- जिले के कोडबोड़ (NH-30) मार्ग पर आज एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन में भीषण आग लग गई। आग लगने से ड्राइवर और हेल्पर के झुलसने की खबर है। यह हादसा कोडबोड़ बिरेझर चौकी क्षेत्र में हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर तेज गति से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी कोडबोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पलटते ही टैंकर में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वाहन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर आग की चपेट में आ गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। घायलों को कुरूद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद NH-30 मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया और अब मार्ग पर स्थिति सामान्य हो रही है। फिलहाल हादसे के कारणों की जाँच बिरेझर चौकी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कागज़ों में “निविदा प्रक्रियाधीन”… मौके पर 30% काम पूरा? 🤔 ₹547.68 लाख का पलाचुर जलाशय-क्या है असलियत ? #RTIRevelation #Kanker #PublicFunds #Transparency

कागजों में निविदा प्रक्रियाधीन, जमीन पर 30% काम पूरा; पलाचुर जलाशय जीर्णोद्धार पर उठे गंभीर सवाल

Follow Us भानुप्रतापपुर/कांकेर:-जल संसाधन विभाग के कांकेर संभाग में पारदर्शिता और प्रक्रिया पालन को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *