Wednesday, 18 February, 2026
Breaking News
वायरल वीडियो के बाद दमकसा चौकी के अधिकारी पर सवालों की बौछार। #Kanker #Damaksa #ViralVideo #PoliceNews
वायरल वीडियो के बाद दमकसा चौकी के अधिकारी पर सवालों की बौछार। #Kanker #Damaksa #ViralVideo #PoliceNews

वायरल वीडियो के बाद दमकसा चौकी के एएसआई पुलिस लाइन अटैच, जांच शुरू

कांकेर:-सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के बाद कांकेर जिले की दमकसा चौकी में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी के आचरण पर सवाल उठे हैं। वीडियो में संबंधित अधिकारी को ग्रामीणों से रुपये लेते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारी रजनीश गजभिए, जो दमकसा चौकी में एएसआई पद पर पदस्थ हैं, दिनांक 17 फरवरी 2026 को मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थे। अधिकारी का कहना है कि वाहन चालक के विरुद्ध एमवी एक्ट उल्लंघन के तहत 500 का चालान किया गया था तथा इसकी विधिवत रसीद भी उपलब्ध है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक और उसके सहयोगी द्वारा आपस में राशि एकत्र कर चालान की राशि जमा की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

हालांकि, वायरल वीडियो में अधिकारी की बातचीत और व्यवहार की शैली संदिग्ध प्रतीत होने के कारण प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, कांकेर द्वारा संबंधित अधिकारी को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक जांच के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आवश्यक विभागीय अथवा कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्रकरण की जांच जारी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट बनाम आदिवासी? शिवसेना ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप। #UlgulanYatra #SaveBastar #JalJungleJameen #TribalRights

जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए शिवसेना निकालेगी ‘उलगुलान यात्रा

कॉर्पोरेट हस्तक्षेप और विस्थापन के खिलाफ जनजागरण का आह्वान Follow Us दुर्गुकोदल:- बस्तर संभाग सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *