Breaking News
बीजापुर, नक्सल_साजिश, छत्तीसगढ़_पुलिस, CRPF, बस्तर, नक्सलवाद, बीजापुर_समाचार, नक्सल_ऑपरेशन, सुरक्षा_बल, हथियार_बरामद, नक्सली_साजिश_नाकाम, उसूर_थाना, पुजारीकांकेर, ऑपरेशन_सफलता, पूना_मारगेम, पुनर्वास_योजना, छत्तीसगढ़_समाचार, Bastar_News, Naxal_Operation, Bijapur_Update, CRPF_India, Police_Action, Security_Forces, Anti_Naxal_Operation, Chhattisgarh_News, Naxal_Awareness, Operation_Success, Maoist_Area, Peace_In_Bastar, Armed_Recovery,
WhatsApp Image 2025-11-08 at 8.12.37 PM

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम की, जंगल से बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

बीजापुर- जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह कार्रवाई उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर के घने जंगलों में की गई, जहाँ नक्सलियों ने हथियारों का जखीरा छिपाकर रखा था।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन और बीजापुर परिचालन रेंज की संयुक्त टीम ने कमांडेंट कुमार मनीष के निर्देशन और समवाय अधिकारी रमेश नाईक व सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जंगल के अंदर तलाशी के दौरान जवानों को मिट्टी ताजा खुदी हुई दिखाई दी। संदेह होने पर जब उस स्थान की सावधानीपूर्वक खुदाई की गई, तो हरे तिरपाल में लिपटा नक्सलियों का छिपाया गया हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। बरामद सामग्रियों में, बीजीएल लांचर–01, बीजीएल शैल– 09,प्राथमिक कारतूस – 08,कोबरा पैटर्न पाउच 01 शामिल हैं। सर्च ऑपरेशन के बाद आसपास के पूरे इलाके की गहन तलाशी ली गई, हालांकि अन्य कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। सभी बरामद हथियारों को थाना उसूर में विधिवत सुपुर्द कर दिया गया है, जहाँ एफआईआर दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है। बीजापुर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सली इस क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में लगातार सर्च ऑपरेशन और नए पुलिस कैंपों की स्थापना से नक्सलियों में बौखलाहट देखी जा रही है। वहीं, कई नक्सली अब शासन की “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के तहत आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। यह सफलता सुरक्षा बलों की सतत मुहिम का परिणाम है, जो बीजापुर सहित पूरे बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा को समाप्त कर क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए निरंतर अभियान चला रहे हैं।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *